Navodit Lekhak
- Home
- / Navodit Lekhak
काउन्सिल फॉर सोशल डेवलपमेंट, नई दिल्ली ने सामाजिक विमर्श शोध पत्रिका का प्रकाशन कर हिन्दी माध्यम से समाज विज्ञान में शोध को प्रोत्साहित एवं प्रसारित करने का एक प्रयास किया है। सामाजिक विमर्श प्रकाशन के नौवें वर्ष में है। इन नौ वर्षों के प्रकाशन के दौरान जो सम्पादकीय अनुभव हुए हैं उसके आधार पर हमने यह महसूस किया है कि हिन्दी शोधार्थियों में इसका जबरदस्त स्वागत हुआ है। इसका प्रमुख उदाहरण यह है कि देश के विभिन्न भागों से बहुत संख्या में लेख प्रकाशित हेतु आने लगे हैं। इसी क्रम में हमने यह भी महसूस किया है कि यद्यपि इन नवोदित लेखकों में प्रतिभा की कमी नहीं है और उनके पास विषय-वस्तु भी है, लेकिन उसे वैज्ञानिक तरीके से प्रस्तुत करने के अनुभव की कमी है।
इसी पृष्ठभूमि में हमने यह निर्णय लिया है कि देश के विभिन्न क्षेत्रों से, हिन्दी में समाज विज्ञान पर लिखने एवं शोध करने वाले नवोदित लेखकों के साथ एक दो-दिवसीय कार्यशाला आयोजित की जाये। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य होनहार लेखकों को आगे लाने का प्रयास होगा। इस कार्यशाला में भाग लेने वाले लेखकों में पीएचडी शोधार्थी तथा नये प्राध्यापकों को प्राथमिकता दी जायेगी। इस कार्यशाला में हम उन लेखकों को भी विशेष प्राथमिकता दी जाएगी, जिन्होंने सामाजिक विमर्श के लिए लेख भेजे थे, लेकिन गुणवत्ता के अभाव में हम उसे प्रकाशित करने मे असमर्थ रहे। इस कार्यशाला में प्रत्येक भागीदार को उनके प्रस्तावित शोध अथवा विचार को शोध लेख में परिमार्जित करने हेतु उन्हें विशेष प्रशिक्षण भी दिया जाएगा तथा उसे प्रकाशित करने योग्य बनाया जाएगा। इसके लिए उन्हें विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।
Concept Note for Navodit Lekhak Karyashala 2026
Registration Form 2026
Samajik Workshop